Home » कोरबा में डायल 112 चालक सहित पांच पर गैंगरेप का आरोप! दो हिरासत में 3 फरार, पुलिस जांच तेज
कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा में डायल 112 चालक सहित पांच पर गैंगरेप का आरोप! दो हिरासत में 3 फरार, पुलिस जांच तेज

पीड़िता अस्पताल में भर्ती

कोरबा। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां डायल 112 वाहन में तैनात चालक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी चालक अपने साथियों के साथ बांकीमोंगरा स्थित एसईसीएल के एक मकान में पहुंचा और वहां युवती को बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। डायल 112 चालक की संलिप्तता सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

पीड़िता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सिविल लाइन थाना में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, गैंगरेप की घटना में शामिल 5 आरोपियों में से पुलिस ने 2 को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी 3 आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

Search

Archives