Home » आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत, बाल-बाल बचे किसान
कोरबा

आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत, बाल-बाल बचे किसान

कोरबा। आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई। छुईढोढा सोल्वा में मंगलवार दोपहर मौसम खराब होने के दौरान यह घटना हुई, जिसमें 3 किसानों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित किसानों ने बताया कि मंगलवार सुबह से हल्की बारिश हो रही थी। किसान बकरियों को गांव से लगे मैदान में चराने ले गए थे।

बकरियां करीब एक घंटे से मैदान में चर रही थीं कि इस दौरान हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी। सभी बकरियां एक पेड़ के नीचे एकत्रित हो गईं और उसी पेड़ पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सभी बकरियों की मौत हो गई। किसान उस समय पास के एक दूसरे पेड़ के नीचे मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए।

बकरियों की मौत से किसान रामलाल, दुलार और अमर सिंह को आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है। राजस्व नियमों के तहत प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू की गई है।

Search

Archives