Home » गेवरा खदान में हादसा : कोयला चोरी करने गए दो युवकों की मौत, एक घायल
कोरबा

गेवरा खदान में हादसा : कोयला चोरी करने गए दो युवकों की मौत, एक घायल

कोरबा।  एसईसीएल गेवरा कोयला खदान में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हरदी बाजार और मुड़ापार बाजार इलाके के तीन युवक कोयला चोरी के इरादे से खदान में घुसे थे, जहां हादसे का शिकार हो गए। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान 18 वर्षीय विशाल यादव और 24 वर्षीय धन सिंह कंवर के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम साहिल धनवार (19 वर्ष) बताया गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना से जुड़ी सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Search

Archives