Home » एलपीजी संकट के बीच पीएनजी की बढ़ी मांग, सिलेंडर के लिए भाग दौड़ से मिलेगी मुक्ति
कोरबा छत्तीसगढ़

एलपीजी संकट के बीच पीएनजी की बढ़ी मांग, सिलेंडर के लिए भाग दौड़ से मिलेगी मुक्ति

कोरबा। एलपीजी संकट के बीच कोरबा जिले में पीएनजी की मांग बढ़ गई है। जिले में पीएनजी प्लांट लगाने पर सिलेंडर की भाग दौड़ से भी मुक्ति मिलेगी।

जानकारी के अनुसार वर्तमान में छत्तीसगढ़ के रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद सहित अन्य जिलों में प्लांट स्थापित कर दिया गया है। इसमें रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट भी उपभोक्ताओं को प्रदान किया जाता है। गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ता को लाइन में लगने की जरूरत नहीं। एलपीजी का विकल्प के तौर पर पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का कनेक्शन लेने में लोगों की रुचि बढ़ गई है। इस तरह की योजना का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वच्छ ईंधन की ओर आकर्षित करना और एलपीजी सिलिंडर की मांग को संतुलित करना है। वैसे भी पाइप लाइन से गैस का उपभोग ज्यादा सुरक्षित विकल्प है।

Search

Archives