Home » बाइक हादसे में ग्राम बाता निवासी ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम
कोरबा छत्तीसगढ़

बाइक हादसे में ग्राम बाता निवासी ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बाता में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। विशाल यादव पिता बाबू सिंह यादव उम्र 50 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक किसी कार्य से रगबेल गया हुआ था। गांव लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे खेत में जा गिरी, जिससे गंभीर चोट लगने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत कुसमुंडा पुलिस को दी, हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। हादसे की सही परिस्थितियां पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होंगी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मातम का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक विशाल यादव मेहनती व मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। अचानक हुई इस घटना ने परिवार और पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस द्वारा पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Search

Archives