Home » दादर नाले का कहर: तेज बारिश में डूबी स्कॉर्पियो, वर्षों से जलभराव की समस्या
कोरबा छत्तीसगढ़

दादर नाले का कहर: तेज बारिश में डूबी स्कॉर्पियो, वर्षों से जलभराव की समस्या

कोरबा। शहर के दादर नाले की बदहाल स्थिति एक बार फिर तेज बारिश के दौरान सामने आई है। शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद दादर नाले में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। देखते ही देखते नाले के आसपास का क्षेत्र जलमग्न हो गया और तेज बहाव की चपेट में आने से एक स्कॉर्पियो वाहन पानी में डूब गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

5-7 साल से बनी हुई है समस्या

स्थानीय रहवासियों के अनुसार दादर नाले में पिछले करीब 5 से 7 वर्शों से बारिष के दौरान इसी तरह जलभराव की स्थिति बनती रही है। तेज बारिष होते ही नाले का पानी आसपास के क्षेत्रों में फैलने लगता है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि आसपास स्थित घरों में भी पानी घुसने का खतरा पैदा हो जाता है। हर साल बारिष के मौसम में लोगों को इसी समस्या से जूझना पड़ता है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से दादर नाले की तत्काल सफाई कराने, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नाले के आसपास आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान हर साल पैदा होने वाली इस समस्या को अब केवल अस्थायी उपायों से नहीं, बल्कि स्थायी कार्ययोजना बनाकर दूर करने की जरूरत है।

Search

Archives