Home » राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार, शनिचरी कपड़ा बाजार की घटना
छत्तीसगढ़

राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार, शनिचरी कपड़ा बाजार की घटना

बिलासपुर। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में खरीदारी करने पहुंची एक महिला के पर्स से अज्ञात चोर ने करीब डेढ़ लाख कीमती सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शनिचरी बाजार स्थित भक्त कंवर राम मार्केट की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा संगीत विद्यालय भांतखंडे के पास रहने वाली सरमीला गृहणी है। वह 27 अगस्त को राखी खरीदने के लिए बाजार गई थी। उनके साथ उनकी छोटी बेटी करीना बोले भी थी। महिला अपने घर से रखे चांदी के पायल का जोड़ा, दो सोने के जेवर करीब 14 ग्राम का मंगलसूत्र, सोने का एक कान का टॉप्स और सोने की एक छोटी फुल्ली लेकर निकली थी। महिला पहले सदर बाजार में इन जेवरों को बदलने के लिए गई थी। वहां उचित मोलभाव नहीं होने पर उन्होंने सभी जेवर अपने लेडीज छोटे पर्स में रख लिए और शनिचरी बाजार स्थित भक्त कंवर राम मार्केट में राखी खरीदने पहुंची।

बाजार के समय काफी भीड़ थी। महिला करीब शाम 4.30 बजे राखी की खरीदारी कर रही थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पर्स की चेन खोलकर उसमें रखे सभी जेवर चोरी कर लिए। खरीदारी के बाद जब महिला ने पर्स देखा तो उसके होश उड़ गए। जेवर गायब थे। उन्होंने आसपास तलाश की और बाजार में लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरी गए जेवरों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने चोरी गए जेवरों की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रूपए बताई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

Search

Archives