Home » शहर के अधिकांश सड़कें हुई जलमग्न, मानिकपुर मार्ग में भरा बारिश का पानी, आवागमन बाधित
कोरबा छत्तीसगढ़

शहर के अधिकांश सड़कें हुई जलमग्न, मानिकपुर मार्ग में भरा बारिश का पानी, आवागमन बाधित

कोरबा। शनिवार को शहर में हुई लगातार तेज बारिश ने सभी को बेहाल कर दिया है। सुबह से लेकर दोपहर तक शहर की सड़कों पर केवल बारिश का पानी बहते दिखाई पड़ा। अधिकांश छोटे बड़े वाहन एक ही स्थान पर कई घंटों तक थमे रहें।

लगातार बारिश की वजह से शहर के अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गई। कोरबा टूडे स्टूडियो ने मानिकपुर मुक्तिधाम के समीप एक फोटो मोबाईल में कैद किया है। यहां का पूरा क्षेत्र तालाब में तब्दील हो गया। इसी तरह एसबीएस कॉलोनी से मानिकपुर जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग के उपर से पानी पार होने लगा। बाइक सवार एक ही स्थान पर ठहर गए। केवल बड़ी गाड़ियां ही पार हो रही थीं। कुछ दुपहिया सवार वैकल्पिक मार्ग तो कुछ पानी कम होने का इंतजार करते रहे।

इसी तरह पुरानी बस्ती में पुराना बर्फ फैक्ट्री मार्ग वार्ड 6 में सड़क के उपर पानी बहने लगा। यहां बारिश का पानी घरों में भी प्रवेश कर गया। लोग बाल्टी से पानी बाहर निकलते दिखे। कई स्थानों पर पानी विद्युत लाइन के फ्यूज बॉक्स को भी छूने लगा। हालांकि बारिश के चलते विद्युत सप्लाई कई स्थानों पर बंद कर दी गई थी। नमी की वजह से अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

Search

Archives