कोरबा। बांकीमोंगरा थाना के शक्ति चौक कॉलोनी में एक CRPF जवान हेमंत सिंह ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। जवान ने मोहल्ले में बोरिंग चलाने को लेकर विवाद शुरू किया और लोगों के साथ मारपीट की।
जवान हेमंत सिंह का विवाद पड़ोस में ही रहने वाले अशोक कुमार के परिवार के साथ हुआ। बताया जा रहा है कि जवान शराब के नशे में पहुंचा, इसके बाद अशोक कुमार के घर पर पत्थरबाजी करने लगा। परिवार जब बाहर निकला तब उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। घटना की जानकरी 112 और बांकी मोंगरा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच लड़ाई शांत कराई और शिकायत दर्ज करने को कहा। इस मामले में बाकी मोगरा थाना पुलिस ने शिकायत पर हेमंत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।







