Home » शोक समाचार: रघुनायक प्रसाद मिश्र नहीं रहे, आज अंतिम संस्कार
कोरबा छत्तीसगढ़

शोक समाचार: रघुनायक प्रसाद मिश्र नहीं रहे, आज अंतिम संस्कार

कोरबा। भारत एल्युमिनियम कंपनी (बालको) से सेवानिवृत्त और देवपहरी सेवा समिति के वरिष्ठ सेवादार रघुनायक प्रसाद मिश्र का रविवार, 21 जून की दोपहर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से स्थानीय समाज और उनके सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें उनके पुत्र अनिल मिश्र भी शामिल हैं।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत श्री मिश्र का अंतिम संस्कार सोमवार, 22 जून को दोपहर बजे पोंडीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Search

Archives