Home » घर लौट रही युवती से मोबाइल और नकदी की लूट, बाइक सवार फरार
कोरबा छत्तीसगढ़

घर लौट रही युवती से मोबाइल और नकदी की लूट, बाइक सवार फरार

कोरबा। कोरबा अंचल में सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत घर लौट रही एक युवती से बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरे मोबाइल फोन और नकदी छीनकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, चिमनीभट्ठा निवासी नेहा पांडेय पावर हाउस रोड स्थित संस्थान श्रीराम वस्त्रालय में काम करती है। वह रात लगभग 9.50 बजे वेतन लेकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक्सिस बैंक के पास मेन रोड पर दो युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया।

पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसके मोबाइल फोन के साथ वेतन की 9,840 रुपये की राशि भी रखी हुई थी। वह मोबाइल पर बात करने के लिए फोन और पैसे को कान के पास ले गई थी, तभी बाइक सवार लुटेरे झपट्टा मारकर मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गए।

लूटे गए मोबाइल की कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है। युवती की शिकायत पर सीएसईबी पुलिस चौकी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304(2)-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Search

Archives