कोरबा। मंगलवार रात एक ग्रामीण के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगापुर की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय घनश्याम प्रजापति सिंगापुर में निवास करता है और वह रात के वक्त अपने घर पर था, इस दौरान उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। 10 से 15 की संख्या में युवक लाठी-डंडे से लैस घर पर तोड़फोड़ करने के साथ ही उसके साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पर उसके माता-पिता और बहन के साथ भी मारपीट की गई। घर की खिड़की दरवाजे के अलावा बाहर में खड़ी बाइक को भी तोड़ दिया गया। शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित घायल परिवार सिंगापुर में ईंट बनाने का काम करता है जहां पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की घटना सामने आई है। फिलहाल शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।







