Home » कोरबा ब्रेकिंग : अयप्पा मंदिर के पास बड़ी दुर्घटना होने से टली, नाली में जा घुसी तेज रफ्तार कार
कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा ब्रेकिंग : अयप्पा मंदिर के पास बड़ी दुर्घटना होने से टली, नाली में जा घुसी तेज रफ्तार कार

कोरबा। जिले के अयप्पा मंदिर सड़क मार्ग पर बुधवार की दोपहर बाद एक बड़ी घटना होने से टल गई। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसी। घटना के समय आसपास से गुजरने वाले बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिल सकी है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कार को नाली से बाहर निकालने की मशक्कत शुरू कर दी गई है।

अयप्पा मंदिर मार्ग में भी यातायात का दबाव अधिक रहता है। जहां हादसा हुआ, ठीक पहले दो स्पीड ब्रेकर का भी निर्माण किया गया है। इसके बावजूद हादसे का होना, समझ से परे है। मार्ग के दोनों ओर नालियों का निर्माण किया गया है। झाड़ियों से ढका होने के कारण गहराई का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। संबंधित विभाग को ध्यान देने की आवश्यकता है।

Search

Archives