Home » चूहों ने खाया 200 किलो गांजा… सुबूत न रहने से आरोपी बरी, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
झारखंड

चूहों ने खाया 200 किलो गांजा… सुबूत न रहने से आरोपी बरी, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

रांची। रांची के ओरमांझी थाने में 200 किलो गांजा जब्त करने के चार साल बाद एक अजीब और हैरान करने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस ने अदालत को बताया कि थाने के मालखाने में रखे गए गांजे का बड़ा हिस्सा चूहों द्वारा कुतर-कुतर कर खा लिया गया। इस कारण सुबूत के अभाव में आरोपी इंद्रजीत राय उर्फ अनारजीत राय को बरी कर दिया गया।

दरअसल, 17 जनवरी 2022 को ओरमांझी पुलिस ने एक बोलेरो वाहन को रोका, जिसमें 200 किलो गांजा छिपा था। वाहन से दो लोग भाग गए, जबकि इंद्रजीत राय को गिरफ्तार किया गया। गांजा 170 पैकेटों में छिपा हुआ था। गांजे को अदालत में प्रस्तुत करने के लिए थाने के मालखाने में रखा गया।

अदालत की कार्रवाई

अदालत ने सुबूत के अभाव में आरोपी को बरी कर दिया। एडिशनल ज्यूडिशियल कमिश्नर स्पेशल जज आनंद प्रकाश ने घटना को गंभीर मानते हुए मालखाने की सुरक्षा और मादक पदार्थ प्रबंधन पर सवाल उठाए।

पुलिस ने मालखानों में सुरक्षा बढ़ाने और निगरानी के नए दिशा-निर्देश जारी करने का निर्णय लिया। इसके तहत सुपरविजन, कीट नियंत्रण और नियमित जांच को अनिवार्य किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Search

Archives