झारखंड। जामताड़ा जिले में एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी को मकान बेचने के नाम पर 89 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने बताया कि देवघर जिले के चित्रा निवासी मुकेश रावणी जामताड़ा में घर खरीदना चाहते थे। उन्हें रेलवे स्टेशन के पास एक मकान की जानकारी मिली। यह मकान कोलकाता निवासी समीर सरकार का है, लेकिन कुछ ठगों ने खुद को मालिक बताकर रावणी से संपर्क किया।
रावणी ने 84 लाख रुपये टुम्पा के खाते में और 5 लाख रुपये जिसु के खाते में भेजे। बाद में आरोपियों ने यह रकम आपस में बांट ली। इसमें पंचानंद दास को 15.75 लाख रुपये, घनश्याम महतो को 27.76 लाख रुपये, विक्रम महतो को 5.85 लाख रुपये और परिमल बौरी को 5.60 लाख रुपये मिले। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।







