Home » ट्रक में घुस गई कार, जमशेदपुर-बंगाल रूट पर भीषण हादसे में मां-बेटी सहित तीन की दर्दनाक मौत
झारखंड

ट्रक में घुस गई कार, जमशेदपुर-बंगाल रूट पर भीषण हादसे में मां-बेटी सहित तीन की दर्दनाक मौत

पूर्वी सिंहभूम (बहरागोड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (एनएच-18) पर बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के झरिया मोड़ के पास गुरुवार, 25 सितंबर की देर रात एक भीषण सड़क़ हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। एक तेज रफ्तार ट्रक ने कोलकाता से जमशेदपुर जा रही मारुति स्विफ्ट कार (डब्ल्यूबी 51 सी 7151) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंसकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। कार में सवार लोग कोलकाता से किसी निजी कार्य के लिए गए थे और जमशेदपुर लौट रहे थे। इस हादसे ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी, क्योंकि एनएच-18 पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

Search

Archives