Home » मलेशिया के बोर्नियो द्वीप में शक्तिशाली भूकंप, साबाह तट पर महसूस हुए झटके
दिल्ली-एनसीआर दुनिया

मलेशिया के बोर्नियो द्वीप में शक्तिशाली भूकंप, साबाह तट पर महसूस हुए झटके

नई दिल्ली। मलेशिया के पूर्वी हिस्से में स्थित बोर्नियो द्वीप के साबाह राज्य के तट से कुछ दूर पर एक शक्तिशाली भूकंप आया। बोर्नियो द्वीप में आए भूकंप की तीव्रता 7.1 थी। भूकंप का केंद्र कोटा किनाबालू से 100 किलोमीटर पूर्वाेत्तर में था।

स्थानीय समयानुसर यह भूंकप 12.57 बजे आया। भूकंप की गहराई 619.8 किलोमीटर बताई जा रही है।

कहां था भूकंप का केंद्र?

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप जमीन की सतह से करीब 619.8 किलोमीटर की गहराई में था। गहराई ज्यादा होने के चलते इस भूकंप से बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की संभावना कम है। फिलहाल भूकंप को लेकर किसी तरह के सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है।

Search

Archives