Home » हक्कानी ने मुनीर को चेतावनी देते हुए पाकिस्तान का नक्शा बदल देने की दी धमकी
दुनिया

हक्कानी ने मुनीर को चेतावनी देते हुए पाकिस्तान का नक्शा बदल देने की दी धमकी

अफगानिस्तान में गृह मामलों के मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को चेतावनी देते हुए पाकिस्तान का नक्शा बदल देने की धमकी दे दी है। हक्कानी ने मुनीर से इतिहास याद रखने की बात कही है।

इस्लामिक अमीरात अफगानिस्तान के गृह मामलों के मंत्री खलीफा सिराजुद्दीन हक्कानी ने Khost में आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पाकिस्तान को वॉर्निंग दी। जुमे की नमाज के बाद खुतबे में हक्कानी ने कहा कि अफगानी लोग एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को इतिहास से सीख लेने की सलाह दी।

टोलो न्यूज के मुताबिक, सिराजुद्दीन हक्कानी ने पाकिस्तान को उसका नक्शा बदलने की धमकी दी है। उन्होंने कहा, ‘अगर वे NATO के खिलाफ जंग की तरह एक दिन के लिए भी पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ दें, तो वे पाकिस्तान का नक्शा बदल देंगे।’

पिछली गलतियों से सबक लें मुनीर- हक्कानी  :  पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुनीर ने अपनी पिछली गलतियों से सबक नहीं लिया, तो उनको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। आसिम मुनीर को अपने पूर्वजों से पूछना चाहिए, और उसे याद करना चाहिए कि अफगानों ने संघर्ष और बलिदान के बल पर अंग्रेजों से अपनी आजादी पाई थी।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान में संघर्ष हुआ तेज :  बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में संघर्ष तेज हो गया है। अफगानिस्तान ने बीती रात पाकिस्तान सीमा पर जवाबी हमला किया तो पाकिस्तान ने काबुल और कंधार में हवाई हमला कर दिए। इसके बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए। दोनों देश अलग-अलग जगहों पर अटैक के दावे कर रहे हैं।

PAK रक्षामंत्री ने तालिबान पर लगाए आरोप :  हालांकि, दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ बोले कि NATO सेनाओं की अफगानिस्तान से वापसी के बाद आशा थी कि वहां शांति स्थापित होगी। तालिबान, अफगानिस्तान की जनता के विकास और क्षेत्रीय स्थिरता पर फोकस करेगा। पाकिस्तान ने पहले अफगानी शरणार्थियों को पनाह देकर ‘सकारात्मक’ भूमिका निभाई, लेकिन अब हमारा धैर्य टूट चुका है। अब जंग छिड़ गई है।

Search

Archives