Home » मनामा और यरुशलम में धमाके, दुबई एयरपोर्ट पर गिरा मिसाइल का मलबा
दुनिया

मनामा और यरुशलम में धमाके, दुबई एयरपोर्ट पर गिरा मिसाइल का मलबा

मिडिल ईस्ट में 8वें दिन भी तनाव

ईरान। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का आज आठवां दिन है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई देश पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके कारण तनाव घटने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। तेहरान से तेल अवीव तक चारों तरफ मिसाइलों दागी जा रहीं हैं। बढ़ते तनाव के कारण बिगड़ती स्थिति को लेकर यूएन ने गहरी चिंता जताई है।

दरअसल, 28 फरवरी 2026, शनिवार को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत अमेरिका और इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में भीषण हमले किए। इस हमले के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। जिसके बाद ईरान ने इजरायल समेत एक साथ कई खाड़ी देशों में मिसाइलों की बौछारें करनी शुरू कर दी। जिसके बाद से तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

यूएन प्रमुख ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष किसी के भी नियंत्रण से बाहर जा सकता है और तत्काल कूटनीतिक प्रयासों की अपील की है। मिडिल ईस्ट में जारी तनातनी के बीच अब तक क्या-क्या हुआ है। आज सुबह करीब 50 इजरायली फाइटर जेट्स ने तेहरान में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के लिए बनाए गए एक अंडरग्राउंड बंकर पर हमला किया। खामनेई के बेटे मोजतबा के पद संभालने वाली बात अमेरिका को रास नहीं आ रही है।

ट्रंप ने कहा, हम ऐसा व्यक्ति चाहते हैं जो ईरान में सद्भाव और शांति लाए। ट्रंप ने स्पष्ट रूप से मोजतबा को एक अस्वीकार्य विकल्प बताया। ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि कुछ देशों ने मध्यस्थता की कोशिशें शुरू कर दी हैं, ईरान हमेशा की शांति के लिए कमिटेड है, लेकिन अपने देश की इज्जत और सॉवरेनिटी की रक्षा करने में हिचकिचाएगा नहीं। ईरान की राजधानी तेहरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार तड़क़े जोरदार धमाकों से अफरातफरी मच गई।

रिपोर्टों के मुताबिक, धमाके इतने तेज थे कि उनसे आसपास की कई इमारतों की खिड़कियां हिल गईं। तेहरान में शुक्रवार को इजरायली वायुसेना ने बड़ा हवाई हमला किया, जिसका लक्ष्य ईरान के सर्वाेच्च नेता के परिसर के नीचे बने भूमिगत बंकर को बताया गया। इजरायल के अनुसार, लगभग 50 फाइटर जेट इस ऑपरेशन में शामिल थे, जिन्हें मिलिट्री इंटेलिजेंस की सटीक जानकारी के आधार पर संचालित किया गया और मोसाद के साथ समन्वय स्थापित था, जिन बंकरों पर हमला किया गया। वह सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई के लिए तैयार किया गया था। ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच यूनाइटेड स्टेट्स मिडिल ईस्ट में एयरक्राफ्ट कैरियर जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश को तैनात कर रहा है।

फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह इस इलाके में तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात करने का कदम है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच मनामा और यरुशलम में भारी धमाके की आवाज सुनाई दी। वहीं, दुबई एयरपोर्ट पर मिसाइल का मलबा गिरने से विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई।

Search

Archives