Home » डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच कल होगी अहम वार्ता
दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच कल होगी अहम वार्ता

कीव। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रविवार को बताया कि यूरोपीय नेता यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक सोमवार को व्हाइट हाउस में होगी। यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा प्रमुख वॉन डेर लेयेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि ‘‘राष्ट्रपति जेलेंस्की के अनुरोध पर, मैं कल व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक में शामिल होऊंगी।’’

Search

Archives