Home » कनाडा में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराया विमान, दो भारतीय ट्रेनी पायलटों सहित तीन की मौत
दुनिया

कनाडा में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराया विमान, दो भारतीय ट्रेनी पायलटों सहित तीन की मौत

ओटावा। कनाडा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। एक विमान दुर्घटना में दो भारतीय ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई है। पायलट अभय गडरू और यश विजय रामुगड़े मुंबई के रहने वाले थे। कनाडा के पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। इस दुर्घटना में कुल तीन लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि दो इंजन वाला हल्का विमान पाइपर पीए-34 सेनेका चिलिवैक शहर में एक मोटल के पीछे पेड़ों और झाडिय़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में भारतीय नागरिकों के अलावा एक अन्य पायलट की भी मौत हो गई।

कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड के मुताबिक, जांच टीम को मौके पर भेज दिया गया है और मामले की छानबीन जारी है. जल्द ही विमान हादसे की वजहों का पता लगा लिया जाएगा. फिलहाल हालात कंट्रोल में बताए जा रहे हैं. इलाके में किसी के घायल होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।

Search

Archives