Home » अफगानिस्तान ने गिराया पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट, सरहद पर ही कर दिया नेस्तनाबूद
दिल्ली-एनसीआर दुनिया

अफगानिस्तान ने गिराया पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट, सरहद पर ही कर दिया नेस्तनाबूद

तालिबान ने मुनीर की उड़ाई नींद

नईदिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। अफगानिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थान टोलो न्यूज के अनुसार, अफगान सेना ने अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले एक पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया है।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर जलते हुए विमान की तस्वीर वायरल हो रही है। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया नहीं आई है। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान के एयरस्पेस में घुसे एक पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट को अफगान सेना ने मार गिराया है।

सोशल मीडिया पर एक जलते हुए प्लेन के मलबे का बिना वेरिफाई किया हुआ वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें दावा किया गया है कि यह एक पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट है, जिसे अफगान सेना ने मार गिराया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तानी एफ-16 विमान (क्रम संख्या 85610) और एरो स्क्वाड्रन के मलबे को दिखाया गया है।

अफगान मीडिया ने दावा किया कि शुक्रवार को पाकिस्तानी हवाई हमलों के अफगान हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद उनकी सेना ने इसे मार गिराया। पाकिस्तान ने आतंकवादियों पर हमले की पुष्टि तो की है, लेकिन विमान नुकसान को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Search

Archives