Home » World Lung Day 2025 : फेफड़ों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं ये डिटॉक्स ड्रिंक्स
स्वास्थ्य

World Lung Day 2025 : फेफड़ों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं ये डिटॉक्स ड्रिंक्स

हर साल  25 सितंबर के दिन को वर्ल्ड लंग डे (World Lung Day) के तौर पर मनाया जाता है। ये दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे फेफड़े कितने अहम हैं और प्रदूषण, धूम्रपान और बदलते मौसम की मार से ये कितने जल्दी कमजोर हो सकते हैं। आइए इस दिन आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं, जो आपके फेफड़ों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से फेफड़ों की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अगर आप लंग्स समेत अपनी पूरी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान में सुधार लाने की जरूरत है। फेफड़ों को साफ करने के लिए आप किन-किन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आइए कुछ फायदेमंद ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं जो लंग को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होंगे।

चुकंदर का जूस- चुकंदर का जूस सिर्फ खून की कमी को दूर करने के लिए ही नहीं बल्कि फेफड़ों की सेहत को मजबूत बनाने के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। लंग्स की फंक्शनिंग और ऑक्सीजन लेवल को सुधारने के लिए चुकंदर के जूस का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा पोषक तत्वों से भरपूर ग्रीन टी को भी फेफड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

पिएं तुलसी का पानी- तुलसी की पत्तियों को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। फेफड़ों की सफाई के लिए रोज सुबह तुलसी की पत्तियों के पानी का सेवन किया जा सकता है। अगर आप चाहें, तो औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी वाले दूध का सेवन करके भी फेफड़ों को साफ रख सकते हैं। इस तरह के नेचुरल ड्रिंक्स आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

आंवले का जूस फायदेमंद – फेफड़ों की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए आंवले के जूस को पीना शुरू कर दीजिए। एलोवेरा जूस को भी लंग हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक गिलोय का जूस भी आपके फेफड़ों की सेहत को काफी हद तक सुधार सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन ड्रिंक्स को कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।

 

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Today Studio लेख की पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Search

Archives