Home » विटामिन और मिनरल की हो रही है कमी, जानें बॉडी में कौन से लक्षण देने लगते हैं दिखाई
स्वास्थ्य

विटामिन और मिनरल की हो रही है कमी, जानें बॉडी में कौन से लक्षण देने लगते हैं दिखाई

आपका बॉडी आपको ये बताने में सक्षम है कि आप अंदर से कितने फिट हैं। शरीर में अगर किसी विटामिन, मिनरल या प्रोटीन की कमी होने लगती है तो इसके लक्षण साफ नजर आने लगते हैं। किसी अंग को पोषण नहीं मिल पा रहा है तो बॉडी में लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों से ये भी पता लगाया जा सकता है कि आपके शरीर को एक्स्ट्रा पोषण की जरूरत है। जानिए कौन से लक्षण दिखाई देते हैं जब बॉडी में विटामिन और मिनरल की कमी होने लगती है।

शरीर में विटामिन और पोषण की कमी के लक्षण

नाखून- नाखूनों का टूटना, चटकना और रंग बदलना शरीर में पोषण की कमी हो दिखाता है। अगर आपके नाखून जल्दी टूट जाते हैं और बढ़ते नहीं हैं तो ऐसा शरीर में प्रोटीन और आयरन की कमी के कारण होता है।

आंख- अगर आपको आंख फड़ने की समस्या रहती है या आंखें सूजी हुई और लाल रहती हैं तो ऐसा शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण हो सकता है। जिससे नर्व इंपल्सिव तक संकेत पहुंचा पाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए खाने में मैग्नीशियम से भरपूर चीजें शामिल करें।

घुटने- अगर आपके घुटनों से कट-कट की आवाज आती है तो इसका मतलब है कि शरीर में पोषण की कमी हो रही है। ऐसा शरीर में विटामिन डी 3 और कैल्शियम की कमी के कारण हो सकता है।

बाल- जिन लोगों के बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं , ऐसा शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण होता है। विटामिन बी12 शरीर में RBC सेल्स बढ़ाने में भी मदद करता है। विटामिन बी12 हेयर फॉलिक्स तक ऑक्सीजन पहुंचाने का भी काम करता है। ये शरीर में कॉपर की कमी के कारण हो सकता है। जो शरीर में मेलालिन प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करता है। इससे बालों का रंग काला होता है।

नीला पड़ना- जरा सी चोट लगने पर ही आपको नीला निशान पड़ जाता है तो ऐसा शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण हो सकता है। विटामिन सी शरीर में कोलेजन बढ़ाने में भी मदद करता है। ऐसा विटामिन के 1 की कमी के कारण भी हो सकता है। जो शरीर में ब्लड क्लॉटिंग में मदद करता है।

 

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Search

Archives