अखरोट (Walnuts) एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे आम बोल चाल में ‘ब्रेन फूड’ भी कहा जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर के लिए आवश्यक हैं, जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, और हेल्दी फैट्स।
हृदय रोगों में सुधार- अगर आप रोज अखरोट खाते हैं तो शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) की मात्रा में सुधार होता है। इसके सेवन से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है और हार्ट की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
दिमाग के लिए बूस्टर- अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 आपकी याददाश्त को मजबूत करता है। इससे आपका ध्यान केंद्रित होता है और सोच सकारात्मक होती है। पढ़ाई लिखाई करने वाले और ऑफिस में काम करने वालों को इसका सेवन अवश्य करना चाहिए।
वजन कंट्रोल करने में मदद- इसके सेवन से आपका पेट भरा हुआ लगता है और आप ज्यादा खाना नहीं खाते हैं जिससे मोटापे की संभावना कम होती है।
स्किन और हेयर के फायदे- जो लोग नियमित अखरोट का सेवन करते हैं, उन्हें एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते रहते हैं जिससे उनके स्किन मे ग्लो आता है और बाल मजबूत होते हैं।
0 हफ्ते में 3 दिन अखरोट खाने का असर
जो लोग सप्ताह में 3 बार अखरोट खाते हैं, उनको भी ओमेगा-3 और अन्य न्यूट्रिशन मिलते हैं लेकिन इसके प्रमुख फायदे थोड़े कम हो सकते हैं।
पाचन के लिए आसान- ड्राई फ्रूट्स जैसे अखरोट में बहुत गर्मी होती है जिसके नियमित सेवन से ब्लोटिंग या शरीर में गर्मी की समस्या बनी रहती है इसलिए आप हफ्ते में 3 दिन इसका सेवन करके इसका भरपूर लाभ ले सकते हैं, ऐसा करने से इसे पचाना भी आसान हो जाता है।
डायबिटीज और मोटापा के लिए बेहतर- जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है या जिनका वजन ज्यादा है वह अगर हफ्ता में 3 दिन इसका सेवन करते हैं तो उनके लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अखरोट का नियमित सेवन उन लोगों के लिए उपयोगी है
- अगर आप दिमाग से जुड़ा काम करते हैं तो अखरोट जरूर खाएं।
- जिन लोगों को हार्ट संबंधी बीमारियां हैं उन्हें अखरोट खाने चाहिए।
- जिनकी पाचन शक्ति अच्छी है उन्हें अखरोट का सेवन करना चाहिए।
- अगर आपको ब्लोटिंग और एसिडिटी रहती है तो हफ्ते में 3-4 दिन अखरोट खाना भी अच्छा है
- ऐसे लोगों को अखरोट को पानी में भिगोकर खाना फायदेमंद होता है।







