सेहत के लिए शहद को काफी फायदेमंद माना जाता है। शहद में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स शहद का सेवन करने की सलाह देते हैं। बता दें कि शहद में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। शहद को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम कर आप भी अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं।
रोज खाएं एक चम्मच शहद- अगर आप हर रोज एक स्पून शहद का सेवन करते हैं, तो आप दिन भर ऊर्जावान महसूस कर पाएंगे। गले की खराश और खांसी जैसी समस्याओं से जल्दी राहत पाने के लिए भी शहद को कंज्यूम किया जा सकता है। इतना ही नहीं अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो भी औषधीय गुणों से भरपूर शहद को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।
मिलेंगे फायदे ही फायदे- शहद में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। शहद गट हेल्थ की सेहत को भी काफी हद तक सुधार सकता है। बता दें कि शहद में मौजूद तत्व न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
क्या है शहद खाने का सही तरीका- शहद खाने का सबसे अच्छा और बेस्ट तरीका है कि एक गिलास पानी को गर्म करें और जब ये गुनगुना हो जाए तो इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। शहद को आप यूंही चम्मच से भी खा सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें काली मिर्च और दालचीनी मिला सकते हैं।
डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Today Studio लेख की पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।







