Home » बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करती है हल्दी, जानें डाइट में कैसे करें शामिल?
स्वास्थ्य

बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करती है हल्दी, जानें डाइट में कैसे करें शामिल?

आजकल की बिगड़ती हुई जीवनशैली में ज़्यादातर लोगों का बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा होता है। बाहर का खराब खानपान इसके लिए मुख्य रूप से ज़िम्मेदार है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नसों में जमे ज़िद्दी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में हल्दी बेहद फायदेमंद है। दरअसल, हल्दी खाने का स्वाद और रंग निखारने के साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर है। इसलिए अपनी डाइट में हल्दी को ज़रूर शामिल करें। चलिए जानते हैं इसे डाइट में कैसे शामिल करें और इससे कौन से फायदे मिलते हैं?

हल्दी बैड कोलेस्ट्रॉल में क्यों है फायदेमंद?- एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी में एंटी ऑक्सिडेंट और करक्यूमिन नामक तत्व पाए जाते हैं। हल्दी का सक्रिय यौगिक, करक्यूमिन, खराब (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मददगार साबित होता है। यह आंतों में इनके अवशोषण को कम करने में मदद करता है।

कैसे बनाएं हल्दी की चाय?- हल्दी को दाल, सब्जी, सूप और कढ़ी में डालकर खाया-पिया जा सकता है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल में हल्दी की चाय पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। हल्दी की चाय बनाने के लिए गर्म पानी में कच्ची हल्दी के टुकड़े मिला लें। जब हल्दी का रंग पानी में निकल आए तो उसमें काली मिर्च और दालचीनी का पाउडर मिलाएं। जब पानी अच्छी तरह उबल जाए तब उसे छान लें और अब उसमें शहद मिला लें।

इन समस्याओं में फायदेमंद है हल्दी का पानी- हल्दी का पानी बैड कॉलेस्ट्रोल तो कम करता ही है साथ ही इम्यूनिटी को भी तेजी से बढ़ाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करते हैं जो वजन कम करने में मददगार है। साथ ही ये स्किन के लिए भी लाभकारी है और जोड़ो के दर्द में भी बेहद फायदेमंद है। सुबह इस चाय को पीने से शरीर को एनर्जी भी मिलेगी।

Search

Archives