Home » नहाने के दौरान धनकोट नहर में डूबा युवक, भांजे के साथ पी थी शराब
हरियाणा

नहाने के दौरान धनकोट नहर में डूबा युवक, भांजे के साथ पी थी शराब

गुरुग्राम। गुरुग्राम के धनकोट नहर में बुधवार शाम को एक 30 वर्षीय युवक नहाने के दौरान डूब गया। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया, लेकिन रात होने के कारण तलाशी अभियान बंद कर दिया गया। गुरुवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया। तीन घंटे तक चले अभियान के बाद गोताखोरों ने करीब दस बजे नहर से युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक राजेंद्रा पार्क में रहने वाला खड़क सिंह अपने भांजे के साथ धनकोट नहर में नहाने आया था। बताया जाता है कि दोनों ने काफी शराब पी रखी थी। काफी देर नहाने के बाद शाम को खड़क सिंह गहरे पानी में चला गया और फिर बाहर नहीं आ सका। भांजे की सूचना पर धनकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर तलाशी अभियान चलाया। परिवार ने बताया कि खड़क सिंह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है और यहां किराए से रहकर कई सालों से डिलीवरी ब्वाय का काम कर रहा था।

Search

Archives