गुरूग्राम । जमीन घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से पहले मामले में बहस के लिए नोटिस जारी किया।
राउज एवेन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी। यह मामला वर्ष 2008 में के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर गांव में जमीन खरीद से जुड़ा है, जिसे रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदा था। ईडी ने 17 जुलाई 2025 को दाखिल अपनी शिकायत में वाड्रा, उनकी कंपनी स्काइलाइट हास्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड, सत्यानंद याजी, केवल सिंह वीरक समेत 11 व्यक्तियों और संस्थाओं को आरोपित बनाया है। प्रारंभिक प्राथमिकी गुरुग्राम पुलिस ने दर्ज की थी, जिसमें जमीन की धोखाधड़ी से खरीद और अवैध लाइसेंस प्राप्त करने का आरोप है। ईडी ने 37.64 करोड़ रुपए की 43 अचल संपत्तियों को 16 जुलाई को अस्थायी रूप से जब्त किया था।







