Home » अमेरिका से आया अंकित का शव, दो सप्ताह पहले सड़क हादसे में हुई थी मौत
हरियाणा

अमेरिका से आया अंकित का शव, दो सप्ताह पहले सड़क हादसे में हुई थी मौत

करनाल। पाढा गांव के 27 वर्षीय अंकित का शव अमेरिका से पाढा गांव आ गया है। दो सप्ताह पहले उसकी अमेरिका में सड़क हादसे में जान चली गई थी। अंकित के पिता किसान है। अंकित करीब 5 साल पहले डंकी रूट के जरिए अमेरिका गया था, जिस पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च हुए थे। विदेश पहुंचने के बाद उसने ट्रक चलाना शुरू किया और धीरे-धीरे अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी। उसने वहां अपना मकान भी ले लिया था। करीब 2 साल पहले ही अंकित अमेरिका में ग्रीन कार्ड हुआ था।

Search