Home » पुल के ऊपर तेज बहाव से बह गई कार, दो की मौत, एक लापता
गुजरात

पुल के ऊपर तेज बहाव से बह गई कार, दो की मौत, एक लापता

गुजरात के बोटाद जिले के गोधावता गांव के निकट एक कार के उफनते पुल में बह जाने से एक बच्चा और एक बुजुर्ग व्यक्ति डूब गए। जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि जब कार जिले के बोचासन से सलंगपुर जा रही थी। सात यात्रियों को लेकर जा रही कार उफनते पुल से गुजर रही थी, तभी पानी का तेज बहाव होने के कारण वह बह गई। सूचना पर पुलिस और स्थानीय तालुका स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और बोटाड अग्निशमन दल ने राहत अभियान चलाया। एसडीएम ने बताया कि चार लोग तैरकर सुरक्षित निकलने में सफल रहे, जबकि दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे में एक अन्य व्यक्ति लापता है।

 

Search

Archives