Home » 20 साल बाद आने वाला है फिल्म ‘द सिम्पसंस’ का दूसरा भाग, निर्माताओं ने रिलीज डेट का भी किया ऐलान
मनोरंजन

20 साल बाद आने वाला है फिल्म ‘द सिम्पसंस’ का दूसरा भाग, निर्माताओं ने रिलीज डेट का भी किया ऐलान

कार्टूनिस्ट मैट ग्रोएनिंग द्वारा निर्मित ‘द सिम्पसंस’ सीरीज 1989 में शुरू हुआ था। फिर इसी पर आधारित साल 2007 में एक फिल्म बनी। अब फिल्म निर्माताओं ने करीब 20 साल बाद फिल्म के दूसरे भाग की घोषणा करते हुए उसके रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

‘द सिम्पसंस’ फिल्म मेकर्स ने डिज्नी द्वारा संयुक्त रूप से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें फिल्म के किरदार होमर सिम्पसन को एक गुलाबी डोनट खाते हुए दिखाया गया है, जिस पर स्प्रिंकल्स लगे हैं। साथ ही उस पर अंक 2 लिखा है। इसके अलावा पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘होमर दोबारा खाने के लिए वापस आ रहा है। इस फिल्म का नया भाग 23 जुलाई, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

साल 2007 में  ‘द सिम्पसंस’ का पहला भाग रिलीज हुआ था, जिसका निर्देशन डेविड सिल्वरमैन ने किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में 536.4 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।

किस पर आधारित है फिल्म की कहानी?- ‘द सिम्पसंस’ मैट ग्रोएनिंग द्वारा निर्मित है। यह फिल्म काल्पनिक शहर स्प्रिंगफील्ड में रहने वाले पिता होमर, मां मार्गे और उनके तीन बच्चों बार्ट, लिसा और मैगी सहित मुख्य परिवार के जीवन पर आधारित है। साथ ही आपको बताते चलें कि यह एक कार्टून फिल्म है।

‘द सिम्पसंस’ पर बनी है सबसे लंबी सीरीज- ‘द सिम्पसंस’ एक एनिमेटेड सिटकॉम है, जो अमेरिकी टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाली सीरीज है। इसके अब तक 38 सीजन आ चुके हैं, जिसका प्रसारण 1989 से हो रहा है। यह शो अपने 40वें सीजन के लिए तैयार है, जिसका प्रीमियर 2028 में होना है।

Search

Archives