महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में आईं मोनालिसा अब हीरोइन बन चुकी हैं। मोनालिसा, सनोज मिश्रा की अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आएंगी, जो जल्दी ही रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर जारी किया जा चुका है।
फिल्मों से अलग मोनालिसा लगातार म्यूजिक वीडियोज भी कर रही हैं। पिछले दिनों ही उनका एक नया म्यूजिक वीडिया रिलीज हुआ था, जिसमें वायरल गर्ल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था। ये गाना है ‘दिलजानिया’ जो अब भी यूट्यूब पर खूब सुर्खियां और व्यूज हासिल कर रहा है और गाने के व्यूज 1 करोड़ के पार पहुंच गए हैं।
रोमांटिक ट्रैक है दिलजानिया : बता दें, दिलजानिया एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसे वीनस म्यूजिक पर एक महीने पहले रिलीज किया गया था और हैरानी की बात तो ये है कि इस गाने ने एक ही महीने में 10 मिलियन से ज्यादा यानी 1 करोड़ से अधिक व्यूज हासिल कर लिए हैं। यूट्यूब पर गाने को अब तक 10,089,884 व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना चंडीगढ़ के सिंगर लाइसेल राय ने गाया है और संगीत तुर्बन बीट्स ने दिया है। वहीं गाने में मोनालिसा के साथ समर्थ मेहता नजर आ रहे हैं।
द डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आएंगी मोनालिसा : मोनालिसा अब सनोज मिश्रा के निर्देशन में बन रही ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर जारी किया जा चुका है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। वहीं फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये अप्रैल 2026 में रिलीज होगी, लेकिन अब तक ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म मणिपुर के संघर्ष और इतिहास पर आधारित है और मोनालिसा के साथ फिल्म में अमित राव नजर आएंगे।







