Home » परिणीति चोपड़ा ने बनाया स्पेशल दाल पराठा, फैंस की गुजारिश पर शेयर की रेसिपी
मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा ने बनाया स्पेशल दाल पराठा, फैंस की गुजारिश पर शेयर की रेसिपी

परिणीति चोपड़ा ने स्पेशल दाल पराठा बनाया है। फैंस की गुजारिश पर उन्होंने इसकी रेसिपी भी शेयर की है। परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इसमें प्लेट में परांठे रखे हैं। परिणीति ने इसके साथ लिखा है, ‘बहुत सारी गुजारिशों के बाद रेसिपी हाजिर है’।

परिणीति चोपड़ा की अभिनय प्रतिभा से दर्शक वाकिफ हैं। उन्होंने ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ से इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसके बाद कई दमदार फिल्मों में काम किया है। परिणीति कुकिंग में भी माहिर हैं। इसकी झलक उन्होंने आज सोमवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की है।

बची हुई दाल से बनाए पराठे- परिणीति ने आगे लिखा है, ‘कल की बची हुई दाल को आटे के साथ मिलाएं, पानी नहीं डालना है। इससे आटा तैयार करें और परांठे बनाइए’। परिणीति ने बताया कि दाल परांठा उनका फेवरेट है। अभिनेत्री ने फैंस से पूछा है, ‘और किसको दाल परांठा पसंद है’?

ओटीटी सीरीज में नजर आएंगी परी- परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अपनी आगामी सीरीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। वे एक्शन थ्रिलर सीरीज में नजर आएंगी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके जरिए परिणीति ओटीटी सीरीज में पहली बार काम कर रही हैं। रेंसिल डिसिल्वा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में परिणीति के अलावा सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, हरलीन सेठी और ताहिर राज भसीन नजर आएंगे। इस साल फरवरी में सीरीज का एलान किया गया था।

अमर सिंह चमकीला में आईं थीं नजर- परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार निर्देशक इम्तियाज अली की बायोग्राफिकल फिल्म अमर सिंह चमकीला में देखा गया था। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में परिणीति और दिलजीत के काम की जमकर तारीफ हुई थी। पर्सनल लाइफ की बात करें तो परिणीति ने पॉलिटीशियन राघव चड्ढा से शादी रचाई है।

Search

Archives