Oscar 2023: फिल्मों की दुनियां में विश्व के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड आस्कर (Oscar 2023) का फंक्शन का आयोजन हाल ही में संपन्न हुआ। काफी लंबे समय से इस इवेंट पर सभी की निगाहे टिकी हुई थी यहां न केवल कई फिल्मों ने अवॉर्ड जीता बल्कि अपने बेहतरीन काम के लिए सराहना भी पाई। ऐसे में अपना देश भारत भी किसी से पीछे नहीं है जहां दो फिल्मों ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया। आइए जानते है इनके बारें में–
Oscar 2023 इस डॉक्यूमेंट्री ने जीता अवॉर्ड

दरअसल भारतीय समय के अनुसार आज सुबह 5:30 बजे ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन की शुरुआत की गई। इस दौरान कई फिल्मों और उनके कंटेंट को सराहा गया और पुरस्कार भी दिया गया। ऐसे में इंडिया ने द एकेडमी अवॉर्ड जीतकर देश का सिर गर्व से उपर उठा दिया, दो कैटेगरी के अंदर भारतीय फिल्मों ने अवॉर्ड जीता है। इसमें पहला अवॉर्ड ‘बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट’ (Best Documentary Short) की कैटेगरी के अंदर दिया गया है। बता दें कि ये अवॉर्ड कार्तिकी गोन्साल्वेस (Karthiki Gonasalves) द्वारा डायरेक्ट और गुणीत मोंगा (Guneet Monga) द्वारा प्रोड्यूस की गई डॉक्यूमेंट्री को दिया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘द एलिफेंट विस्परर्स’ (The Elephant Whisperers) है, अवॉर्ड के बाद से ये एकबार फिर चर्चा में आ गई है।
नाटु–नाटु ने रच दिया इतिहास

वहीं अगर बात करें दूसरे अवॉर्ड की तो एसएस राजमौली की फिल्म आरआरआर के सॉन्ग नाटु नाटु ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास में हमेशा के लिए अपना नाम दर्ज करा लिया है। इस फिल्म और सॉन्ग से सभी को बेहद उम्मीदें थी पिछले काफी समय से इस फिल्म और सॉन्ग को काफी सारे इंटरनेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। इन दिनों यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम हो रही है, वहां पर इसे आसानी से देखा जा सकता है।
यहां से देखें ‘द एलीफेंट विस्पर्स’

आपको बता दें आप भी इस अवॉर्ड विनिंग फिल्म को देख सकते हैं। अगर आप इसे देखना चाहते है तो इसके लिए आपको फोन में नेटफ्लिक्स डाउनलोड होना चाहिए और उसका सब्सक्रिप्शन भी होना चाहिए। यहां ये फिल्म उपलब्ध है जहां इस शॉर्ट डॉक्यूमेंट फिल्म को देखा जा सकता है।







