नई दिल्ली। अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपने दबंग टूर को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दबंग टूर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह तमन्ना भाटिया के साथ रोमांटिक गाने पर डांस करते हुए नजर आए।
इस बार कटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्हा दबंग टूर का हिस्सा नहीं रहीं। तमन्ना भाटिया और जैकलीन फर्नांडिस अभिनेता के साथ इस टूर में शामिल हुईं।
दबंग टूर से सोशल मीडिया पर सलमान खान के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें सल्लू मियां और तमन्ना भाटिया डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका वीडियो देख लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं।
तमन्ना-सलमान को साथ देख खुश हुए फैंस
सलमान खान और तमन्ना का ये वीडियो देख लोग अब रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस को उनकी केमिस्ट्री पसंद आई। एक यूजर ने तारीफ में कहा, सलमान और तमन्ना की बेस्ट जोड़ी। एक और ने कहा कि उनकी जोड़ी अच्छी है। सलमान खान का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें अभिनेता स्टेज पर गिटार लेकर डांस कर रहे हैं। लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
सलमान खान की आगामी फिल्म
दबंग टूर के बाद सलमान खान बिग बॉस 19 की होस्टिंग कुर्सी पर वापसी लौटेंगे। साथ ही वह इस बीच अपनी आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवान मूवी की भी शूटिंग कर रहे हैं। अपूर्व लखिया निर्देशित फिल्म में अभिनेता रियल लाइफ हीरो शहीद कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभाएंगे।







