Home » जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ बॉक्स ऑफिस पर कर रही जमकर कमाई, जानें 7वें दिन कितना किया कारोबार
मनोरंजन

जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ बॉक्स ऑफिस पर कर रही जमकर कमाई, जानें 7वें दिन कितना किया कारोबार

जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। आज 7वें दिन भी फिल्म ने जमकर कारोबार किया।

‘डेमन स्लेयर’ का अब तक का कलेक्शन- ‘डेमन स्लेयर’ ने पहले दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 12.85 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। दूसरे दिन शनिवार को इस फिल्म ने 13.1 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को इस फिल्म ने 13.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने चौथे दिन सोमवार को  3.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने छठे दिन बुधवार को 3.13 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं फिल्म का आज गुरुवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

डेमन स्लेयर’ का आज का कलेक्शन- जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ने भारत में भी अच्छी कमाई की है। आज सातवें दिन ‘डेमन स्लेयर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1.47 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ‘डेमन स्लेयर’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 52.3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

डेमन स्लेयर’ की कहानी- ‘डेमन स्लेयर’ की कहानी की बात करें यह भारतीय दर्शकों बेहद पसंद आ रही है। फिल्म में विलेन मुजान, डेमन किंग, नायक तंजीरो और डेमन स्लेयर कॉर्प्स पर हमला करता है। वह उन्हें इनफिनिटी कैसल की भूलभुलैया में फंसा देता है।

डेमन स्लेयर’ के बारे में- ‘डेमन स्लेयर’ एक रोमांचक और डार्क फैंटसी फिल्म है। इस जापानी फिल्म को कोयोहरू गोटोगे ने लिखा है। इस फिल्म का पहला सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था। इसके बाद इसकी कई सीरीज आईं। काना हंजावा के अलावा फिल्म में नात्सुकी हाना और अकीरा इशिदा ने अहम किरदार निभाया है।

Search

Archives