मुंबई के एनएमएसीसी में आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर आयोजित हुआ, लेकिन इस इवेंट की असली स्टार रहीं ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस लारिसा बोनेसी। रेड कार्पेट पर उनके अंदाज ने सभी को खूब प्रभावित किया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें मजाकिया अंदाज में लोग भाभी भी कहकर बुला रहे हैं। कौन हैं लारिसा बोनेसी, चलिए जानते हैं।
म्यूजिक वीडियोज में भी किया काम- फिल्मों से अलग, लारिसा ने म्यूजिक वीडियोज में भी खूब नाम कमाया है। उन्होंने बेनी दयाल के ‘आर यू कमिंग’, विशाल मिश्रा के ‘आओ ना’ और यो यो हनी सिंह के साथ ‘सुपरस्टार’ जैसे वीडियो में काम किया। उनके डांसिंग स्किल्स और ग्लैमरस अंदाज़ ने उन्हें म्यूजिक वीडियोज़ की पॉपुलर फेस बना दिया।
आर्यन-लारिसा के एक दूसरे को डेट करने की अटकलें- लारिसा और आर्यन खान की लिंकअप खबरें भी लंबे समय से सुर्खियों में हैं। दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं और खास बात यह है कि सुहाना खान और शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी लारिसा को फॉलो करती हैं। जब आर्यन खान की वेब सीरीज का पोस्टर लॉन्च हुआ था, तब लारिसा ने उसे शेयर करते हुए एक नोट लिखा था।
लारिसा बोनेसी का बॉलीवुड से रिश्ता काफी गहरा है। वो फैशन इंडस्ट्री में भी खूब एक्टिव हैं और भारत में रहते हुए उन्होंने कई ब्रांड्स और एड कैंपेन का हिस्सा बनीं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनकी फिटनेस, डांस और स्टाइलिश तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं।







