हाल ही में जाह्नवी कपूर पैरिस फैशन वीक में शामिल हुई हैं। उनके इस ग्लैमरस लुक के बाद उनके एयरपोर्ट पर एक कैजुअल ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया हैं।
जान्हवी पहुंची पेरिस फैशन वीक : जान्हवी ने हाल ही में अपनी खूबसूरती और अदाओं का जलवा वर्ल्ड लेवल पर आयोजित होने वाले बीओएफ (बिजनेस ऑफ फैशन) 500 गाला इवेंट में बिखेरा। इस खास मौके पर जान्हवी पंकज एस हेरिटेज के कस्टम आउटफिट में नजर आईं थीं। वहीं उनकी स्टाईलिंग रिया कपूर ने की थी। इसका एक वीडियो अभिनेत्री ने अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है।
जान्हवी का वर्क फ्रंट
- साल 2026 में जान्हवी की कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई।
- वह सिर्फ तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ में रामचरण के साथ नजर आई थीं।
- इन दिनों वह ‘लग जा गले’ की शूटिंग कर रही हैं।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण अभिनीत ‘राका’ में भी नजर आएंगी।







