Home » तीन दिन में ही 300 करोड़ के करीब अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’
मनोरंजन

तीन दिन में ही 300 करोड़ के करीब अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’

गांधी जयंती के मौके पर यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई। अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस के अंदर पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। रिलीज से पहले ही इस सस्पेंस-थ्रिलर ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कलेक्शन कर लिया था और अब रिलीज के बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती दिख रही है।

पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली, लेकिन तीसरे दिन फिर ये उठ गई और अब तीन ही दिनों में ये वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है।

सिंघम अगेन को टक्कर दे रही दृश्यम 3 :  अजय देवगन की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों की बात करें तो ‘सिंघम अगेन’ 402.26 करोड़ के साथ टॉप पर है और दूसरे नंबर पर ‘तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर’ है, जिसने 364.81 करोड़ कमाए। लेकिन, अब ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन की टॉप फिल्म बनने की तैयारी में दिख रही है। फिल्म 3 ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो ‘दृश्यम 3’ तो तगड़े अंतर से मात दे चुकी है। सिंघम अगेन ने तीसरे दिन जहां 35.75 करोड़ कमाए थे तो वहीं दृश्यम 3 ने 61 करोड़ का कलेक्शन किया।

‘दृश्यम 3’ के बारे में :  ‘दृश्यम 3’ की बात करें तो ये ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी दृश्यम 3 में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ फिल्म में तब्बू, श्रेया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर और मृणाल जाधव ने अपनी-अपनी भूमिकाओं में वापसी की है। वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी इस भाग से जुड़े हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और जबरदस्त ओपनिंग वीकेंड के बाद अब सबकी नजर इसके मंडे कलेक्शन पर टिकी है।

Search