Home » हमारी भाभी कैसी हो? सारा जैसी हो… Sara Ali Khan का नाम लेकर Shubman Gill को चिढ़ाते नजर आए दर्शक
मनोरंजन

हमारी भाभी कैसी हो? सारा जैसी हो… Sara Ali Khan का नाम लेकर Shubman Gill को चिढ़ाते नजर आए दर्शक

क्रिकेटर शुभमन गिल काफी लंबे समय से बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को डेट करने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हालाँकि, क्रिकेटर और अभिनेत्री की तरफ से डेटिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। लेकिन दोनों को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया जा चुका है। सारा और शुभमन की डिनर डेट से लेकर फ्लाइट में साथ बैठने तक की वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। अब हाल ही में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें क्रिकेट के एक मैच के दौरान फैंस अभिनेत्री का नाम लेकर क्रिकेटर के मजे लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली भी शुभमन के मजे लेते नजर आए, उनका रिएक्शन देखने लायक था।

Search

Archives