लंदन में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के सामान की चोरी हुई है। उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर शेयर कर इस घटना की जानकारी दी। एक्ट्रेस ने वहां की स्थानीय पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने टिकट और बैग की तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने दावा किया कि विंबलडन 2025 में भाग लेने के लिए जब वह मुंबई से लंदन के लिए निकली थी, उस दौरान गैटविक एयरपोर्ट पर उनका सामान चोरी हो गया था। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंदन पुलिस और एमिरेट्स एयरवेज से मामले की जांच करने और उनका सामान वापस दिलाने का अनुरोध किया।
विंबलडन में छाई थीं उर्वशी रौतेला- विंबलडन 2025 में उर्वशी रौतेला व्हाइट कलर की ड्रेस में बार्बी डॉल वाले लुक में विंबलडन में पहुंची थीं। उर्वशी ने आइवरी रंग की मिडी-लेंथ ड्रेस पहनी थी, जिस पर कोर्सेट वाली चोली थी, लेकिन सबकी नजरें उनके हर्मीस हैंडबैग पर टिकी थीं, जिसे उन्होंने एक नहीं, बल्कि अलग-अलग रंगों की चार लाबुबू डॉल से सजाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
कान फिल्म फेस्टिवल में भी चर्चा में रही थीं उर्वशी- कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में भी उर्वशी रौतेला शामिल हुई थी। वे अपने लुक से खूब सुर्खियों में रहीं। कान के पहले दिन वे ‘तोता परी’ बनकर छाईं थीं। वहीं, इसी प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में वे ऊप्स मोमेंट का भी शिकार हुईं। ब्लैक कलर की एक ड्रेस में उर्वशी जब आईं, तो उनकी वह ड्रेस फटी हुई नजर आई थी। एक्ट्र्रेस अक्सर किसी ना किसी वजह से इंटरनेट पर चर्चा में रहती हैं।
उर्वशी रौतेला का वर्कफ्रंट- उर्वशी रौतेला के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में उन्होंने एक आइटम नंबर किया था। इसके अलावा वह फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कसूर 2’ में भी नजर आने वाली हैं।







