Home » मछली पकड़ने गए दो युवक पानी के तेज बहाव में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दुर्ग-भिलाई

मछली पकड़ने गए दो युवक पानी के तेज बहाव में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दुर्ग। इन दिनों नदी नाले उफान पर हैं। इस बीच भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के जुनवानी स्थित नाले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। मछली पकड़ने गए दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक मछली पकड़ने के लिए नाले में पहले से डाला गया जाल निकालने पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक का पैर फिसला और वह बहने लगा। साथी को बचाने के लिए दूसरा भी नाले में कूद पड़ा, लेकिन वह भी पानी की तेज धार में बह गया। युवकों का नाम पवन खुटेल और पिल्लू है।

यह घटना जुनवानी रोड पर एमजे कॉलेज के पास हुई। लगातार बारिश के कारण नाले में इन दिनों पानी उफान पर है। एमजे कॉलेज के पास बने एनीकेट पर दोनों युवक मछली पकड़ने पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका। आज सुबह SDRF की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की तलाश शुरू की। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक युवकों का कुछ पता नहीं चल सका है।

Search

Archives