Home » पुलिस ने एक साथ 9 बड़े कबाड़ियों के गोदाम में मारी रेड, लाखों का माल जब्त
दुर्ग-भिलाई

पुलिस ने एक साथ 9 बड़े कबाड़ियों के गोदाम में मारी रेड, लाखों का माल जब्त

दुर्ग। जिला पुलिस ने अवैध कबाड़, स्क्रैप कारोबार करने वालों के विरुद्ध शुक्रवार को बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। एक साथ जिले के नौ कबाडिय़ों के यहां छापा मारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जहां से पुलिस ने लगभग 60 टन लोहे का स्क्रैप और कई वाहन जब्त किए हैं। अभियान में एसीसीयू क्राइम ब्रांच दुर्ग,जामुल थाना, सुपेला थाना और कुम्हारी थाना की संयुक्त टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई थी।

जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित एक परिसर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से लोहे के कबाड़ का संग्रहण, कटिंग कर विक्रय किए जाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। मौके पर परिसर में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पाइप, चैनल, दरवाजे, रॉड, भारी लोहे के कल-पुर्जे,लगभग 200 किलोग्राम तांबा,गैस कटर सेट और गैस सिलेंडर बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर उपस्थित व्यक्तियों से उक्त स्क्रैप के संबंध में वैध खरीद-फरोख्त के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया। लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद पुलिस ने संदेहास्पद संपत्ति होने के कारण सामग्री को जब्त किया गया।

इसके अतिरिक्त जिले के अन्य स्थानों पर संचालित कबाडख़ानों में भी पुलिस टीम द्वारा जांच की गई। जहां से भी बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पुराने दोपहिया वाहन और अन्य धातु सामग्री बरामद हुई। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान करीब 60 टन लोहे का स्क्रैप जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ कई ट्रक, छोटा हाथी वाहन, बड़ी मात्रा में पुराने दोपहिया वाहन,धातु कटिंग उपकरण जब्त किए गए।

बरामद सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण इन सामग्री को जब्त किया गया है वही कबाड़ी के कारोबार करने वाले हीरामन साहू निवासी आर्य नगर सुपेला,राकेश मिश्रा सुपेला,समरुद्दीन कुम्हारी,राधिका साहू,दक्षिण गंगोत्री सुपेला,सितारे उर्फ मो.इमरान सुपेला,मनोज उर्फ मन्नू पावर हाउस,श्रवण देवांगन सुपेला,अजमत हुसैन सुपेला,धीरज चंद्राकर सुपेला को गिरफ्तार कर सभी लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

Search

Archives