दुर्ग । भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के टाउनशिप में एक बाइक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में बाइक सवार दो शख्स गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के सेक्टर 4 चौक में एक तेज रफ्तार केटीएम बाइक चौक में मोड़ के पास पेड़ से जा टकराई। बाइक में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायल 10वीं कक्षा का छात्र सेक्टर 3 निवासी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान का बेटा बताया गया है। जो अपने बाइक पर अपने दोस्त के साथ टाउनशिप में घूमने निकले थे। बाइक तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान सेक्टर 4 चौक के पास पेड़ से टकरा गई। भिलाई भट्टी पुलिस ने दोनों ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई गई है।







