Home » गैस सिलिंडर लेने पहुंचे ग्राहक के साथ बाउंसरों ने की मारपीट
दुर्ग-भिलाई

गैस सिलिंडर लेने पहुंचे ग्राहक के साथ बाउंसरों ने की मारपीट

भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र के शताक्षी गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर लेने पहुंचे एक ग्राहक के साथ बाउंसरों ने धक्का-मुक्की करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाउंसर ग्राहक के साथ धक्का-मुक्की करते हुए, उसे खींचते नजर आ रहे हैं। इस घटना से मौके पर मौजूद अन्य ग्राहकों में भी आक्रोश फैल गया।

पूरी घटना कल यानी बुधवार की बताई जा रही है। जहां एक ग्राहक सिलिंडर लेने के लिए शताक्षी गैस एजेंसी गया हुआ था। वहां बड़ी संख्या में लोग गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गैस एजेंसी संचालक ने बाउंसर तैनात कर रखे थे। इसी दौरान लाइन में खड़े एक युवक और बाउंसर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।  विवाद इतना बढ़ गया कि तीन से चार बाउंसरों ने पहले ग्राहक का कॉलर पकड़कर लाइन से बाहर कर उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान अन्य ग्राहकों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौजूद लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि इस घटना की शिकायत नहीं आई है, शिकायत आने पर मारपीट करने वाले बाउंसरों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Search

Archives