दुर्ग-भिलाई। मंगलवार को एक बाबू ने कोर्ट रूम में ही आत्महत्या कर ली। सुबह कोर्ट में उसका शव फंदे पर लटकते हुए मिला। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई तीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेजा, वहीं मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्लर्क सोमनाथ ठाकुर 46 साल ने मजिस्ट्रेट अभिनव डहरिया के कोर्ट रूम में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा, वहीं मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। कोर्ट परिसर में बाबू के आत्मघाती कदम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है। कोर्ट के अन्य स्टाफ भी इस घटना को लेकर सकते में है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। बहरहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।पुलिस परिजन और उनके साथियों से पूछताछ कर रही है।







