Home » डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में हादसा : छात्रा के सिर पर गिरा पंखा, जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को जारी किया नोटिस
दुर्ग-भिलाई

डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में हादसा : छात्रा के सिर पर गिरा पंखा, जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को जारी किया नोटिस

दुर्ग-भिलाई  चौथी कक्षा में अचानक छत में लगा पंखा गिर जाने से  छात्रा के सिर पर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। घटना सेक्टर-2 स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल की है।

मिली जानकारी के अनुसार  भिलाई  इस्पात संयंत्र ने स्कूल प्रबंधन को स्कूल को लीज पर दिया है, इस स्कूल की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है, इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा मेनेटेंस कार्यों में लगातार लापरवाही की जा रही है। यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले 14 सितंबर 2024 को स्कूल के क्लासरूम में छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्रों को चोट लगी थी । स्कूल प्रबंधन द्वारा लगातार स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज किया जा रहा है।

घटना की जानकारी लगने पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने स्कूल प्रबंधन को एक नोटिस जारी किया है, जिसमे 8 अगस्त 2025 को बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने को कहा गया है। वहीं प्रमाण पत्र अप्राप्त होने की स्थिति में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल नई दिल्ली को स्कूल की मान्यता समाप्त करने के लिए प्रस्ताव भेजने की कार्यवाही की जाएगी।

Search

Archives