Home » रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी : सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल, 18 नवंबर को वाराणसी में होगी शादी
दिल्ली-एनसीआर

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी : सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल, 18 नवंबर को वाराणसी में होगी शादी

नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वायरल वीडियो में रिंकू सिंह होने वाली अपनी दुल्हनियां प्रिया सरोज को रिंग पहना रहे हैं। वहीं इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने शिरकत की।

सगाई के इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, जया बच्चन, धर्मेंद्र यादव, संभल के सांसद जियाउर्र रहमान बर्क शामिल हुए। सगाई में मेहमानों के लिए खास व्यवस्था की गई थी। तरह-तरह के डिश तैयार किए गए थे। बता दें कि प्रिया सरोज 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव जीती थी। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज कद्दावर नेता माने जाते हैं।  रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में हुई । इन दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में होगी।

सोशल मीडिया पर वायरल कार्यक्रम की तस्वीरें –  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही है। रिंकू ने इस दौरान आईवरी रंग का जोधपुरी कुर्ता पायजामा पहना, जबकि प्रिया ने व्हाइट और पिंक रंग का फ्लोरल लहंगा पहना। इस कार्यक्रम के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। रिंकू IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हैं। रिंकू को भारतीय टी20 टीम में खेलने का मौका मिला और वहां भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘इनकी जोड़ी शानदार है। उन दोनों को बहुत बधाई। दोनों अपने-अपने क्षेत्र में अत्यधिक सफल हैं।’ वहीं, प्रिया के चाचा भगवती सरोज ने कहा, आज हमारे लिए बेहद खुशी और गर्व का क्षण है। दोनों परिवारों की सहमति के साथ ये कार्यक्रम हो रहा है। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि मेरे समुदाय में पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय शादी हो रही है।

Search

Archives