नई दिल्ली। जून में सूरज अपने तल्ख तेवर दिखा रह है। मौसम विभाग ने 12 जून तक के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को लोधी रोड, सफदरजंग, आयानगर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने 12 से 14 जून तक बारिश की संभावना जताई है।
दो दिन से परीक्षा ले रही गर्मी- बीते दो दिन से गर्मी लोगों की परीक्षा ले रहा है। दोपहर बाद भी तपिश से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। स्थिति यह रही कि दोपहर तीन बजे के बाद भी सड़क पर चल रहे पैदल और बाइक सवार लोगों तपिश के थपेड़ों ने परेशान किया। 12 जून तक तापमान 44 से 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। महीने के अंत तक ही दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है।
लू से बचने बरतें सावधानी
– दोपहर 12 से चार बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
– जितना संभव हो पानी पीएं।
– हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
– चश्मा, छाता, टोपी, जूते का इस्तेमाल करें।
– बाहर जाते समय पानी की बोतल अपने साथ रखें।
– चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक और एल्कोहल के सेवन से बचें।
– अधिक प्रोटीन युक्त खाना खाने से परहेज करें।
– बीमार या कमजोरी महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
– ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी, चावल का पानी, छाछ आदि का सेवन करें।
– घर को ठंडा रखने के लिए पर्दों का इस्तेमाल करें।







